Hitendra singh | 11:46 AM |


kautilya 5 year old 


अगर आपको कुछ जानकारी चाहिए होती है तो आप गूगल पर सर्च करते हैं लेकिन अगर आपको पता चले कि एक बच्चे को गूगल ब्वाय कहते हैं तो शायद आप चौंक जाएंगे।एक ऐसा ही अजूबा है हरियाणा का एक बच्चा जिसे गूगल ब्वाय के नाम से जाना जाता है। हालांकि है तो यह एक बच्चा लेकिन अगर बात की जाए दिमाग की, तो अच्छे-अच्छे लोगों को ये पीछे छोड़ देता है।

आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि इसकी उम्र सिर्फ 5 साल 8 महीने है। इनती छोटी सी उम्र में ही इस बच्चे को दुनिया भर की इतनी अधिक जानकारी है कि आपके होश उड़ा दे। इस बच्चे का नाम कौटिल्य है। खेलने कूदने के उम्र में कौटिल्य को दुनिया के हर एक देश की जानकारी है। इसे न सिर्फ इन सबकी जानकारी है बल्कि हर एक चीज पर वो कॉंफिडेंट होकर बात करता है। हरियाणा के एक छोटे से गांव कोहण्ड (करनाल) का यह बच्चा अपने जवाबों द्वारा अच्छे-अच्छे लोगों को चौंका देता है। इसका दिमाग इतना तेज है कि गूगल भी मात खा जाए।

कौटिल्य पहली कक्षा में पढ़ता है लेकिन दिमाग तो जैसे एक परिपक्व इंसान की तरह है। जब इस छोटे से बच्चे से पूछ गया कि तुमने ये सब कहां से सीखा है तो जवाब मिला कि किताबों से और परिवार के लोगों से। इस बच्चे से पूछा गया कि आपने ये सब क्यों सीखा है? बच्चे ने बड़ी ही मासूमियत के साथ जवाब दिया कि अगर मैं यह सब नहीं सीखता और कोई मुझसे पूछ लेता तो उसे लगता कि इस बच्चे को तो कुछ आता ही नहीं है।इस बच्चे को सब पता है कि एरिया के हिसाब से कौन सा देश किस स्थान पर आता है और जीडीपी के हिसाब से कौन सा देश किस स्थान पर आता है। चाहे बात की जाए नदी की या फिर किसी पहाड़ की, बात करें महाद्वीप की या फिर ग्रहों की..!

इस बच्चे से इसके बेस्ट फ्रेंड के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके बेस्ट फ्रेंड हैं दादाजी।आज अधिकाँश माता पिता, दादा दादियों पे समय नहीं है बच्चों के लिए लेकिन इसके ज्ञान का स्त्रोत इसके पिता जी और दादा जी ही हैं..

No comments:

Post a Comment

Thanks for your feedback

Blog Stats